फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएस के साहिर ने राज्य स्तरीय शूटिंग में जीता रजत पदक

विज्ञापन
रजत पदक विजेता साहिर पीछे से सबसे ऊपर। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल के सातवीं के छात्र साहिर कटारिया ने 20वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 21 मई तक देहरादून में किया गया था। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी सहित तमाम शिक्षकों ने साहिर के प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

साहिर के पिता कर्नल सुनील कटारिया वर्तमान में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में डिप्टी कमांडेंट के पद पर हैं। माता मधु कटारिया आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। साहिर ने प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर लिया। इससे पहले भी साहिर ने कुमाऊं क्षेत्र की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें