फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखे फोड़े पर जरा संभल कर

विज्ञापन
अल्मोड़ा में सजी पटाखों की दुकान में पटाखे खरीदते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आज दिवाली है। इस दिन आतिशबाजी करने की भी परंपरा है। आतिशबाजी करें लेकिन, जरा संभल कर। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपकी खुशियों के रंग में भंग डाल सकती है। बच्चों को जहां तक हो सके आतिशबाजी से दूर ही रखें। यदि बच्चे आतिशबाजी कर रहे हों तो अभिभावक को उनके पास होना चाहिए। आतिशबाजी वाले स्थल के आसपास पानी की बाल्टी, बालू, मिट्टी आदि रखें ताकि आग लगने पर उस पर काबू पाया जा सके। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि दीपावली पर तेज आवाज वाले पटाखे न फोड़े। यह हृदय रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है। दमा रोगियों के आसपास पटाखे न जलाएं। क्योंकि इससे उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं। सुरक्षित आतिशबाजी को लेकर पेश हैं कुछ सुझाव
विज्ञापन

सावधानियां......
- बच्चों को पटाखे नहीं छोड़ने दें।
- घर के बड़े सदस्य अपनी उपस्थिति में ही बच्चों से पटाखे जलवाएं।
- आतिशबाजी विशेषकर राकेट, अनार, फूलझड़ी को आंखों की तरफ रखकर कदापि नहीं जलाएं। यह काफी खतरनाक हो सकता है। पटाखे चलाने के दौरान चश्मा पहनें तो बेहतर होगा।
- कॉटन के कपड़े पहनें तो ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।
- आतिशबाजी के दौरान कपड़ों का ध्यान रखें, चौकन्ना रहें।
- पटाखों का धुआं रोगियों के लिए हानिकारक है। धूल और धुआं भरे स्थान पर जाने से बचें।
- पटाखे से नुकसान पहुंचने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
- पटाखे लाइसेंसी दुकान से ही खरीदें
- पटाखे पर लोगो या फिर मार्क देखें
- नकली कंपनी के पटाखों की गारंटी नहीं
- पटाखे जलाने के बाद न जलें तो सावधान रहें
- घटना या दुर्घटना पर इमरजेंसी को दें सूचना
- देर रात तक न करें आतिशबाजी
पटाखों की दुकानों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
अल्मोड़ा। दिवाली पर पटाखों की जमकर खरीदारी हो रही है। बुधवार को माल रोड स्थित पंत पार्क के सामने सजी पटाखे बाजार में पटाखे खरीदने वालों की काफी भीड़ रही। खासकर छोटे बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने पटाखों की दुकानों में बम, छोटे पटाखे, अनार, घनचक्कर, रॉकेट समेत तमाम तरह की पटाखों की खरीदारी की। पटाखे विक्रेताओं ने बताया कि बिक्री अच्छी रही। बृहस्पतिवार को बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें