फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे ग्रामीण रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाके सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे। जिले के ग्रामीण इलाकों में 1542 सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। इनमें से 10 फीसदी स्ट्रीट लाइटों में रिमोट मानीटरिंग सिस्टम भी लगेगा। इससे यह स्ट्रीट लाइटें भारत सरकार की निगरानी में भी रहेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में रात्रि में तेंदुए समेत जंगली जानवरों का भी भय रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रात्रि में पथ प्रकाश की सुविधा देने के लिए सरकार ने वर्ष 2018-19 में ग्रामीण इलाकों में सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सर्वे किया था। भारत सरकार ने इंडिया टेलीकॉम इंडस्ट्री नैनी (इलाहबाद) को ग्राम पंचायतों में सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइटें लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है। एक सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट की लागत 17699 रुपये है।
उरेडा के जिला परियोजना अधिकारी जीसी महरोत्रा ने बताया कि भारत सरकार पूरे प्रदेश में कुल 19965 सौर ऊर्जा वाली स्ट्रीट लाइटें लगा रही है। अल्मोड़ा जिले में 2.73 करोड़ की लागत से 1542 स्ट्रीट लाइटें लगनी हैं। इंडिया टेलीकॉन इंडस्ट्री नैनी ने जिले के ग्रामीण इलाकों में चयनित स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि दस फीसदी में स्ट्रीट लाइटों में रिमोट मानीटरिंग सिस्टम भी लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें