अल्मोड़ा/कौसानी। बारिश के बाद भूस्खलन होने और दीवार क्षतिग्रस्त होने से राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-घाट तीन दिन बाद भी नहीं खुल सका है।
जिससे जिले के लोग पिथौरागढ़ और अन्य क्षेत्रों को नहीं जा पा रहे हैं। वहीं जिले में छह आंतरिक मार्ग अब भी बंद हैं। जिन्हें अब तक नहीं खोला जा सका है। इससे इन गांवों से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को बारिश थमने के बाद लोगों को राहत मिली है। पिछले तीन दिनों में हुई बारिश से अल्मोड़ा-घाट मार्ग का मकड़ाऊं के पास दस मीटर हिस्सा टूट गया है और पहाड़ी से इस स्थान पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।
जिससे मार्ग को दुरुस्त करने में दिक्कतें आ रही हैं। तीन दिन बाद भी यह मार्ग नहीं खुल सका है। वहीं जिले के छह आंतरिक मार्ग अब भी बंद चल रहे हैं।
बारिश से नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और मलबा रास्तों में आ गया है। ढूंगाधारा-पोखरखाली में हरीश पांडे का शौचालय ध्वस्त हो गया है।
उधर ताकुला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रौल्याण, बिजोरिया, कफाड़ी और कांटली को जोड़ने वाली सड़क मठ के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं।
मठ निवासी हरि सिंह रावल, कांटली निवासी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि मलबे से बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है।
जिले में बंद पड़े मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-घाट
आटी-हनुमान मंदिर
तलेट बैंड-बिरकोला
चौबटिया-कुनलखेत
बौर मल्ला-बौर तल्ला
चकरगों-घुघुतति
भिकियासैंण-बिल्टी विनायक
तापमान अल्मोड़ा
अधिकतम 22 डिग्री
न्यून्तम 18 डिग्री
पिछले चौबीस घंटे में हुई बारिश का विवरण
अल्मोडा 9 मिमी
रानीखेत 12
द्वाराहाट 8.5
चौखुटिया 24 मिमी
सोमेश्वर 14 मिमी
भिकियासैंण 12.5 मिमी
जागेश्वर 13.5 मिमी
ताकुला 5.5 मिमी
शीतलाखेत 5 मिी
सल्ट 1 मिमी
भैंसियाछाना 11.5 मिमी