कोटिला-गवाड़ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करती जेसीबी मशीन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। खबर छपने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने कोटिला-गवाड़-सुरईखेत लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य फिर से चालू करा दिया है। जिससे दूरदराज के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
इस सड़क से गवाड़, कोटीला, फल्द्वाड़ी, मुसनौला, खगरेटी, वलना आदि गांवों को लाभ मिलना है। कोटिला-गवाड़-फल्द्वाड़ी-वलना-सुरईखेत 15 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लॉकडाउन के दौरान चार किमी बनने के बाद ठप हो गया था। 2008-09 में 598.38 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण न होने से क्षेत्र के कई गांव यातायात सुविधा से वंचित थे। 13 मई को खबर छपने के बाद काम फिर से शुरू हो गया है। फिलहाल पूर्व के एलाइनमेंट पर ही निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इससे पूर्व एलाइनमेंट बदलने की मांग को लेकर कुछ लोग विरोध करने के लिए भी पहुंचे थे लेकिन विभागीय अधिकारियों ने समझाबुझाकर कार्य पूर्व के एलाइनमेंट के आधार पर ही किया जा रहा है। लोनिवि के एएई कांता प्रसाद गंगवार, अमीन, पूरी गैंग, राजस्व टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर उक्त निर्माण कार्य चालू किया। इस दौरान गवाड़ की प्रधान मीनाक्षी आर्या, पूर्व प्रधान हिम्मत सिंह, बसंती देवी, पूजा पांडेय, अंकित पांडेय, धीरज पांडेय आदि थे।