फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में छह केंद्रों पर 807 अभ्यर्थियों ने दी आरओ की परीक्षा

विज्ञापन
अल्मोड़ा जीआईसी में आरओ की परीक्षा देने जाते अभ्यर्थी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में छह केंद्रों पर आयोजित सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 1957 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें से 807 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1150 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में विवेकानंद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सोबन सिंह जीना परिसर के अपर, मीडिल, लोअर कैंपस और एडम्स इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह नौ से दोपहर में दो बजे तक एक पाली में आयोजित परीक्षा में कुल 1957 पंजीकृत थे। इसमें से 807 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1150 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। कोरोना नियमों को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। नोडल अधिकारी/ मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भट्ट ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम थे। परीक्षा किसी कारण बाधित न हो इसके लिए धारा 144 भी लागू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें