फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर के आतिशी शतक की बदौलत रानीखेत ने अल्मोड़ा को 260 रनों से हराया

विज्ञापन
नरसिंह मैदान में अतिथियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी।संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना के नरसिंह मैदान में चल रही सीनियर पुरुष जिला स्तरीय क्रिकेट लीग के पांचवें मुकाबले में रानीखेत क्रिकेटर्स ने अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब की टीम को 260 रनों से एकतरफा मात दे दी। रानीखेत के सागर रावत ने 64 गेंदों में शानदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

रानीखेत क्रिकेटर्स ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 40 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 433 रन बनाए। सागर रावत ने 64 गेंदों में 14 छक्कों और नौ चौकों की मदद से 130 रन बनाए। मौलिक महर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और वह दो रन से शतक चूक गए। शुभम बिष्ट ने 50, चिराग ने 50 तथा अर्पित ने 47 रन बनाए। इस तरह से कुल 433 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। अल्मोड़ा के नीरज तीन विकेट झटके। पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की। विकास मेहरा ने 43 रन और पंकज रावत ने 40 रन बनाए लेकिन पूरी टीम 27वें ओवर में 173 रनों पर सिमट गई। रानीखेत की ओर से विजय ने पांच विकेट, सागर और जन्मजेय ने दो-दो विकेट लिए। इससे पूर्व व्यापारी दीपक खंडेलवाल, संजय मेहरा और भास्कर बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। भरत अधिकारी और रितिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यहां एसोसिएशन के हर्ष गोयल, धीरज वर्मा, दीप उपाध्याय, पंकज जोशी, संजय बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें