फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगी रामनगर-गैरसैंण रेल लाइनः टम्टा

विज्ञापन
चौखुटिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद अजय टम्टा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भाजपा कार्यकर्ता संवाद गोष्ठी में पहुंचे सांसद अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करे। उन्होंने कहा कि रामनगर से चौखुटिया होकर गैरसैंण रेल लाइन का निर्माण भी जल्द होगा।
विज्ञापन

सांसद टम्टा ने इससे पहले मासी में कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में भी कार्य प्रगति पर है। वहां पर भाजपा नेता अनिल शाही, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, मुकेश पांडे, महेश नेगी, सुभाष बिष्ट, चेतना नेगी, पूरन संगेला, गोपाल गिरि आदि थे। संचालन मुकेश पांडे ने किया।
द्वाराहाट में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सांसद अजय टम्टा ने शुक्रवार देर शाम द्वाराहाट नगर पंचायत सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व टम्टा द्वाराहाट में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन पांडेय की माता के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने उनके आवास पर भी गए। टम्टा कांडे स्थित भगवती मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में भी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें