फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का प्रयास करें छात्र छात्राएं

विज्ञापन
विधिक शिविर में मौजूद न्यायिक मजिस्ट्रेट और अन्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की ओर से द्वाराहाट इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचिका नरूला ने कहा कि छात्र छात्राओं को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने साथ घटित होने वाली किसी भी घटना की जानकारी अभिभावकों और विद्यालय में देनी चाहिए।
विज्ञापन

तहसीलदार गोविंद नाथ गोस्वामी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति लिखित में रिपोर्ट पुलिस को देने में असमर्थ है तो वह मौखिक रुप से भी अपनी रिपोर्ट पुलिस को दे सकता है। शिविर में बार संघ के अध्यक्ष हेम चंद्र सिंह रावत ने सूचना का अधिकार अधिनियम, महेंद्र मैनाली ने प्रथम सूचना रिपोर्ट, भास्कर पंत ने महिला उत्पीड़न, मृत्युंजय मैनाली ने सेवा का अधिकार अधिनियम के बारे में जागरूक किया। वहां पर सहायक अभियोजन अधिकारी हरीश सिंह चिलवाल, प्रधानाचार्य आलोक कुमार दास, पारस तुलेरा, डिप्टी नाजिर सुभम सैनी, राजस्व उपनरीक्षक आशुतोष लोहनी आदि थे। संचालन पीएलवी मोहित उप्रेती और बीना चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें