फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भैय्या

विज्ञापन
चांदीखेत की रामलीला में जनक दरबार में पहुचं लंकेश। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। जिले के ग्रामीण इलाकों में रामलीला मंचन जारी है। सोमेश्वर में श्रीराम ने रावण का पुतला दहन किया गया जबकि पनुवानौला में दूसरे दिन ताड़का, सुबाहु वध प्रसंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन

महावीर रामलीला कमेटी की ओर से सोमेश्वर मैदान में चल रही रामलीला के दसवें दिन मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, विभीषण राज्याभिषेक के दृश्यों आदि का मंचन हुआ। बाद में रावण का पुतला दहन किया गया।
पनुवानौला में हुई रामलीला में पंकज गैड़ा ने राम, कुणाल राणा ने लक्ष्मण, ऋषभ शाह सीता, कमलेश बनौला विश्वामित्र, पूरन सिंह ढैला ने दशरथ, कुंदन गैड़ा ने जनक, रवि जोशी ने सुबाहु, मोहित जोशी ने मारीच, नीरज जोशी ने ताड़िका का किरदार निभाया। भुवन चंद्र जोशी ने हारमोनियम और मनोज बिष्ट ने तबले पर संगत दी।
विज्ञापन

द्वाराहाट में हुआ दशरथ-कैकई संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आदर्श रामलीला कमेटी विजयचौक की रामलीला के चौथे दिन दशरथ-कैकई संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। दशरथ का अभिनय हरीश त्रिपाठी ने, कैकई का लक्षित भट्ट ने, कौशल्या का ललित त्रिपाठी ने, सुमित्रा का विजय भट्ट ने, मंथरा का योगेश उपाध्याय ने, सुमंत का महेश त्रिपाठी ने, राम का मयंक भट्ट ने, लक्ष्मण का मनीष ने, सीता का प्रणव मनराल ने किया।
चांदीखेत में हुआ धनुष यज्ञ
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। चांदीखेत में हो रही रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। राम की भूमिका में शीतल गोस्वामी, लक्ष्मण का किरदार हर्षिता ने, सीता का संध्या गोस्वामी, परशुराम प्रेमगिरी, रावण हिम्मत गिरी, जनक आनंद गोस्वामी, बाणासुर गगन कुमार, विश्वामित्र राजीव तिवारी, दशरथ का मोहन सिंह ने निभाया। वहां पर कमेटी के अध्यक्ष गोविंद गिरी, डॉ. विनोद छिमवाल, नंदन सिंह, डॉ. कुलदीप बिष्ट, जिपं सदस्य रमा देवी, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, जीवन मेहरा, महेश सिंह आदि थे। उधर, जमणियां में पतंजलि योग पीठ से जुड़ी महिलाओं की रामलीला जारी है।
घांघली में रामलीला मंचन शुरु
गरुड़ (बागेश्वर)। डंगोली के घांघली में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। मंचन देखने दूरदराज से ग्रामीण पहुंच रहे हैं। वहां पर रामलीला कमेटी के कांति मोहन जोशी, महेशानंद जोशी, मनोज जोशी, प्रमोद जोशी थे।
कर्नाटक खोला में रामलीला का समापन
अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर और रामलीला समिति की ओर से कर्नाटक खोला में आयोजित महिलाओं की रामलीला भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गई है। इससे पूर्व शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया। उन्होंने मुख्य कलाकारों को पुरस्कार भी बांटे। वहां पर संस्था के संरक्षक और संयोजक बिट्टू कर्नाटक थे। संचालन बिट्टू कश्यप ने किया।

चौखुटिया के चांदीखेत की रामलीला में जनक की बातों से आक्रोशित लक्ष्मण।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें