फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लासपूर्वक मनाया गया रक्षा बंधन पर्व

Thu, 18 Aug 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
भाई की कलाई में राखी बांधती बहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में रक्षा बंधन का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया।  बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांध कर उनके दीर्घ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। साथ ही उनकी रक्षा करने का वचन दिया। इस अवसर पर पुरुषों ने जनेऊ भी धारण की।
विज्ञापन


रक्षा बंधन पर्व को लेकर खासा उत्साह था। घरों में पकवान बनाकर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। नगर में कई मंदिरों और घरों में सामूहिक श्रावणी उपाकर्म हुए। पुरुषों ने नए जनेऊ धारण किए। पंडितों ने यजमानों को रक्षासूत्र बांधा। उधर सोमेश्वर, दन्यां, लमगड़ा, जैंती आदि क्षेत्रों में भी रक्षा बंधन पर्व धूमधाम पूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें