फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गरुड़ में दो मवेशियों की मलबे में दबने से मौत,आपदा की 65 घटनाएं हुई दर्ज

विज्ञापन
गरुड़ में आपदा की जद में आया घर - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश और भूस्खलन तहसील क्षेत्र में कृषि जमीन को जहां नुकसान पहुंचा है।वहीं दो दर्जन से अधिक आवासीय घर खतरे की जद में आ गये है। पचना में दो पालतू जानवर मलबे में दब कर मर गए हैं। तहसील कंट्रोल रूम में आपदा की 65 घटनाएं दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन

भूस्खलन से तहसील क्षेत्र के अणां, लोहारचौरा, गैरलेख भगरतोला, नौघर, रौल्याना, नरग्वाड़ी, तिलसारी, पचना, पप्या, बिमोला, कंधार, पिंगलों, जखेड़ा, लमचूला, भगदानू, हरीनगरी, पुरुड़ा, चनोली,अयारतोली, कौसानी, आदि गांवों में आवासीय घरों के आसपास, खेतों, सार्वजनिक भवनों के आसपास भूस्खलन होने से जहां कृषि जमीन को क्षति पहुंची है। वहीं जल संपर्क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये है।पचना गांव निवासी रमा देवी का गौशाला क्षतिग्रस्त होने से उसका एक बैल और एक गाय मलबे में दबने मर गई है। माल्दे गांव निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट के मकान सामने भूस्खलन होने से उनका घर खतरे की जद में आ गया है। एसडीएम राजकुमार पांडे ने अधीनस्थों को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें