अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास करने पर जोर दिया है। संघ का कहना है कि छात्र संख्या बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए हर स्तर पर प्रयास होने चाहिए।
राजकीय शिक्षक संघ हवालबाग ब्लॉक इकाई के जीआईसी अल्मोड़ा में हुए ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में वक्ताओं ने वेतन विसंगति को दूर करने की भी मांग की। उन्होंने पुरानी पेंशन को बहाल करने, कनिष्ठता और वरिष्ठता का निर्धारण करने, प्रधानाचार्यों को प्रशासनिक पदोन्नति देने, चयन प्रोन्नत मामलों का समय पर निस्तारण करने की भी मांग रखी।
इससे पूर्व हवालबाग के बीईओ पीएस जंगपांगी, निर्वाचन प्रभारी एनएस बिष्ट, निर्वाचन पर्यवेक्षक बीना वर्मा ने संयुक्त रूप से अधिवेशन का शुभारंभ किया। ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे और मंत्री डॉ. दीप प्रकाश जोशी ने अतिथियों, शिक्षकों का स्वागत किया। जीआईसी अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने सभी का आभार जताया। संगठन के प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला, धन सिंह धौनी, डॉ. हेम तिवारी, भुवन जोशी, डॉ. कैलाश नयाल, दिगंबर फुलोरिया, राजेंद्र खड़ायत, डॉ. बीसी पांडे, राकेश मिश्रा, मदन मेर, दया राम ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में ललित प्रकाश, पंकज जोशी, हिम्मत सिंह, कुलदीप जोशी, तारा भट्ट, पूनम भंडारी, दीपा पाल सिंह, डॉ. श्रेया जोशी, डॉ. प्रेरणा गुरुरानी आदि मौजूद थे। संचालन मदन भंडारी और डॉ. दीप प्रकाश जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
गोविंद अध्यक्ष, शिवराज ब्लॉक मंत्री बने
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव में डॉ. गोविंद सिंह रावत ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। अन्य पदों पर हुए निर्विरोध चुनाव में देवेश कुमार तिवारी ब्लॉक उपाध्यक्ष, शिवराज सिंह बनकोटी मंत्री, दीप्ति पुनेठा महिला उपाध्यक्षा, दीप चंद्र पांडे कोषाध्यक्ष, नवीन लाल वर्मा संगठन मंत्री चुने गए।
ब्लॉक अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। डॉ. गोविंद सिंह रावत को 152 और ललित चंद्र पाठक को 79 मत पड़े। निर्वाचन प्रभारी एनएस बिष्ट, निर्वाचन पर्यवेक्षक बीना वर्मा थीं। जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा और महामंत्री भूपाल चिलवाल, मंडलीय महामंत्री डॉ. कैलाश डोलिया ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।