फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में कथित अनियमितताओं को लेकर बेमियादी आंदोलन शुरू

विज्ञापन
सीएचसी के गेट पर प्रदर्शन करते द्वाराहाट के जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सीएचसी में कथित अनियमितताओं और रोगियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप पर जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के बाहर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदर्शन के दूसरे दिन भी स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान हुई सभा में जिला पंचायत सदस्य अंजू जोशी ने आरोप लगाया है कि द्वाराहाट स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता महिलाओं को सीधे रेफर किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि यहां डाक्टरों और स्टाफ का व्यवहार मरीजों और तीमारदारों के साथ अच्छा नहीं है। आंदोलनकारियों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की। वहां पर चंद्रशेखर जोशी, ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, बसेरा प्रधान खीमा पुरी, दिनेश जोशी, मनोज फुलारा, भूपाल पुरी, रेनू, बचीराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें