फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजकोट बिनातोली मोटर मार्ग डामरीकरण का कार्य का शुभारंभ् होने पर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन स्थगित

विज्ञापन
गरुड़ के मजकोट बिनातोली मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ करते विधायक दास और भाजपा जिलाध्? - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्यारह किमी लंबे छत्यानी-मजकोट- बिनातोली मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य के शुभारंभ के बाद मजकोट के ग्रामीणों का 20 दिन से चल रहा धरना स्थगित हो गया है। आंदोलित ग्रामीणों ने विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष का आभार जताया।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक चंदन राम दास, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट की आंदोलित ग्रामीणों की सकारात्मक वार्ता हुई। विधायक दास और भाजपा जिलाध्यक्ष ने डामरीकरण के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक दास ने कहा कि मार्ग का मामला उच्च न्यायालय में लंबित होने के चलते डामरीकरण का कार्य पहले शुरू नहीं हो पाया। हाल ही में कोर्ट से इसमें फैसला हुआ है। डामरीकरण के लिए शासन ने नौ करोड़ रुपये जारी हुए हैं। वहां पर जिपं. सदस्य गोपाल किरमोलिया, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, जेसी आर्या, दीन दयाल पुरी, इंद्र सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, कैलाश गिरी, सुरेंद्र गिरी, रेखा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें