फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षक का तबादला कर दिए जाने से बिफरे ब्लाक प्रमुख

विज्ञापन
अतिथि शिक्षिका की बहाली को लेकर ज्ञापन सौंपते ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय बालिका इंटर कालेज पारकोट में अतिथि शिक्षक (प्रवक्ता जीवविज्ञान) विनीता पांडेय का तबादला राइंका गुमटी किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है।
विज्ञापन

द्वाराहाट के ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने बीईओ डीएल आर्या के माध्यम से सीईओ को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा कि राइंका पारकोट में विज्ञान वर्ग में कक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। विज्ञान वर्ग में प्रवक्ता नहीं होने से अध्ययनरत कई छात्राएं टीसी काटने को प्रत्यावेदन दे रही हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर शिक्षक की नियुक्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया गया कि लगभग 10 दिन पूर्व ही उक्त पद पर विनीता पांडेय की नियुक्ति हुई थी लेकिन अचानक से उनका तबादला कर दिए जाने से जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें