रविवार को बीटीकेआईटी परिसर में धरना देते सुरक्षा कर्मी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मचारियों ने मांगों के लिए रविवार को भी धरना दिया। सभी 61 कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में निदेशक से भी वार्ता हुई लेकिन कोई सार्थक कार्यवाही नहीं हुई है। कहा कि एक ही प्रदेश के दो इंजीनियरिंग कालेजों में अलग-अलग वेतन दिया जा रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर कुंवर सिंह बजेठा, नारायण रावत, भूपाल बजेठा, महेश सिंह रावत, संतोष राना,यशपाल बजेठा, पान सिंह रावत, नवीन रावत आदि थे।