फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किया गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
भाजपा के गरीब कल्याण योजना में मौजूद नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने राज्य और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

मंत्री रेखा ने कहा कि कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन पिछले आठ वर्षों में भाजपा ने गरीबों को छत देने का काम किया है। आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य योजना के लिए 22 एम्स खोले गए हैं। कोविड-19 के दौरान भारत में ही वैक्सीन बनाकर सरकार ने लोगों की जान बचाई। गरीब कल्याण योजना, उज्जवला योजना, तीन तलाक कानून, जन धन योजना आदि की शुरुआत भी भाजपा सरकार ने ही की। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास की सोच से केंद्र और राज्य सरकार ने जनता के लिए अनेक विकासपरक योजनाएं तैयार की हैं। डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल ने खाद्य योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना और अन्य योजनाओं के बारे में बताया। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया जाए। जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हम सरकार बनाने में सफल रहे। सम्मेलन में गोविंद पिलख्वाल, पूर्व अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, दीप भगत, महेश नयाल, महिपाल बिष्ट, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी और शैलेंद्र साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें