फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसखंड मंदिर मिशन माला योजना: कुमाऊं के 16 मंदिर शामिल, नौ मंदिरों की 70 करोड़ की डीपीआर तैयार

Tue, 16 Jan 2024 04:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

Uttarakhand Temples: मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं में चयनित 16 में से नौ मंदिरों की डीपीआर तैयार हो चुकी है। जल्द ही इनके कायाकल्प का कार्य शुरू होगा। 
विज्ञापन
नैना देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं में चयनित 16 में से नौ मंदिरों की डीपीआर तैयार हो चुकी है। जल्द ही इनके कायाकल्प का कार्य शुरू होगा। शेष सात मंदिरों की डीपीआर 15 फरवरी तक तैयार होने की संभावना जताई जा रही है। कुमाऊं मंडल के प्राचीन मंदिरों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए मंदिर माला मिशन संचालित किया गया है। पहले चरण में मिशन के तहत कुमाऊं के 16 मंदिरों का चिन्हीकरण किया गया था। शासन स्तर से इन मंदिरों की डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी अलग-अलग कंसल्टेंसी को सौंपी गई थी। जल्द ही इन मंदिरों में काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


ये हैं नौ मंदिर
नंदा देवी, पाताल भुवनेश्वर, पाताल रुद्रेश्वर, वाराही मंदिर देवीधुरा, हाट कालिका, नैना देवी और कैंचीधाम

ये पढ़ें- Uttarakhand: सीएम धामी और नैनीताल के पांच विधायक कर चुके पूरी निधि खर्च, जानें कहां कितना हुआ खर्चा


मिशन माला में ये मंदिर हैं शामिल
अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम, चितई गोलू देवता मंदिर, सूर्यदेव मंदिर कटारमल, कसार देवी मंदिर, नंदा देवी मंदिर, पिथौरागढ़ में पाताल भुवनेश्वर मंदिर, हाट कालिका मंदिर, बागेश्वर में बागनाथ मंदिर, बैजनाथ मंदिर, चंपावत में पाताल रुद्रेश्वर, मां पूर्णागिरी मंदिर, मां बाराही देवी मंदिर, बालेश्वर मंदिर, नैनीताल में नैना देवी मंदिर, कैंचीधाम मंदिर जबकि ऊधमसिंह नगर में चैती मंदिर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोट- मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत चयनित मंदिरों में से नौ मंदिरों की डीपीआर तैयार हो चुकी है। डीपीआर अलग अलग कंसल्टेंसी बना रही है। शेष कंसल्टेंसी को 15 फरवरी से पहले डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। -एसएस सामंत, वरिष्ठ शोध अधिकारी, उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें