फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पंपो में पेट्रोल-डीजल खत्म, तेल भराने पहुंचे लोग बैरंग लौटे

विज्ञापन
अल्मोड़ा पेट्रोल के पास तेल के लिये खड़े वाहन - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में पेट्रोल और डीजल का संकट गहरा गया है। बृहस्पतिवार को माल रोड स्थित दो पंपों में पेट्रोल और डीजल समाप्ति का बोर्ड लग गया है। पंपों में दोपहिया, चौपहिया वाहन चालक पेट्रोल-डीजल भराने पहुंचे लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के माल रोड में दो पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही दोनों पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। पंप स्वामियों ने पंपों में पेट्रोल-डीजल समाप्त होने का बोर्ड चस्पा कर दिया। दोपहिया, चौपहिया वाहन चालक पेट्रोल पंपों में पेट्रोल, डीजल भराने पहुंचे तो वहां पेट्रोलियम पदार्थ खत्म होने का बोर्ड लटका देख उन्हें झटका लगा। पेट्रोल-डीजल खत्म होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल नहीं मिलने से कुछ चालकों ने अपने चौपहिया वाहन वहीं पर खड़े कर दिए। कई दोपहिया, चौपहिया वाहन चालक भी अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क कर वहां से चले गए। कई लोगों को पंपों से बिना तेल भराए बैरंग लौटना पड़ा। पेट्रोल, डीजल खत्म होने की वजह से वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग एक दूसरे को फोन कर पेट्रोलियम पदार्थ खत्म होने के कारणों के बारे में जानने लगे। पेट्रोल-डीजल खत्म होने से लोगों ने एक दूसरे से उधार में पेट्रोल डीजल मांग कर किसी तरह काम चलाया।
कुछ देर जाम भी लगा
अल्मोड़ा। तेल समाप्त होने के दौरान माल रोड में कुछ देर जाम भी लग गया। लोग एक पंप से दूसरे पंप में तेल भराने पहुंचे जिससे सड़क में कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

केस-01
मो. नबी ने बताया कि पेट्रोल भराने के लिए जिला अस्पताल के सामने वाले पंप में पहुंचा तो वहां पेट्रोल खत्म होने का बोर्ड लगा मिला। पेट्रोल न मिलने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थ जल्द उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
केस-02
दीपक गुणवंत भी पंप में पेट्रोल भराने पहुंचे थे लेकिन तेल न मिलने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि तेल नहीं मिलने से व्यवसाय भी असर पड़ रहा है। पंपों में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति जल्द की जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो।
केस-03
टैक्सी चालक मोहन सिंह कड़ाकोटी भी पंप में तेल भराने पहुंचे थे लेकिन तेल न मिलने से उन्हें भारी दिक्कतें हुई। उन्होंने बताया कि तेल न मिलने से व्यवसाय में भी नुकसान हो रहा है। तेल जल्द उपलब्ध कराया जाए।
केस-04
टैक्सी चालक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह अल्मोड़ा से हल्द्वानी रूट पर चलते हैं। वह पंप में तेल भराने पहुंचे थे लेकिन तेल न मिलने से उन्हें दिक्कतों से जूझना पड़ा। तेल की आपूर्ति जल्द की जाए।
कोट
पंप स्वामियों का कहना है कि डिपो से कुछ दिक्कतों के चलते तेल नहीं आ रहा है। पंप स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया है। यदि दिक्कत दूर नहीं हुई तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
दिव्या पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा
बागेश्वर के पंपों में पेट्रोल पहुंचने से राहत
बागेश्वर। बागेश्वर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में पेट्रोल पहुंचने से लोगों को राहत मिली है। जिले के 11 में से 8 पंपों में बृहस्पतिवार को पेट्रोल उपलब्ध हो गया। दो पंपों में पेट्रोल नहीं है। एक पंप लंबे समय से बंद है।
बागेश्वर के एसडीएम/प्रभारी डीएसओ हर गिरी ने बताया कि बागेश्वर के जय अंबे आयल्स पंप में बृहस्पतिवार को 9000 लीटर पेट्रोल, 3000 लीटर डीजल था। कोहली फिलिंग स्टेशन बागेश्वर में 7000 लीटर पेट्रोल, 3000 लीटर डीजल, बालाजी फ्यूल्स फल्टनिया में 3000 लीटर पेट्रोल, 3000 लीटर डीजल था। बागनाथ फ्यूल्स बिलौना में 6000 लीटर डीजल, 6000 लीटर पेट्रोल, बजरंग फ्यूल आरे में 6000 लीटर डीजल, 3000 लीटर पेट्रोल, बजरंग आयल्स बैजनाथ में 6000-6000 लीटर डीजल, पेट्रोल, परिहार फिलिंग स्टेशन द्यांगण में 8000 लीटर डीजल, 4000 लीटर पेट्रोल उपलब्ध था। धौलीनाग फिलिंग स्टेशन मुस्योली 6000-6000 लीटर पेट्रोल और डीजल था। ईष्टदेव फिलिंग स्टेशन द्वारसों में 14000 लीटर डीजल, भगवती फिलिंग स्टेशन जाजर ऐठाण में 12000 लीटर डीजल उपलब्ध था। उन्होंने बताया कि अशोका फिलिंग स्टेशन वर्तमान में खराब है।
रानीखेत के पंप में पर्याप्त डीजल और पेट्रोल
रानीखेत। नगर के एकमात्र पेट्रोल पंप में पर्याप्त पेट्रोल और डीजल है। अल्मोड़ा, बागेश्वर सहित तमाम स्थानों पर जहां पेट्रोल समाप्ति की कगार पर है, वहीं रानीखेत में वाहनों का दबाव होने के बावजूद पर्याप्त पेट्रोल की व्यवस्था है। पेट्रोल पंप के स्वामी चितरंजन मंगोली ने बताया कि उनके पंप में तेल संबंधी कोई समस्या नहीं है। उनके पास पर्याप्त पेट्रोल है। संवाद

अल्मोड़ा सुनसान पड़ा पेट्रोल पंप- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें