अल्मोड़ा सोमेश्वर के जंगल में लगी आग
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर तहसील के एक जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। जंगल की आग से गर्मी में भी इजाफा हो रहा है साथ ही क्षेत्र में धुंध छाई हुई है।
सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत भंवरी वन पंचायत में बुधवार की शाम से आग भड़की है। आग से करीब सवा हेक्टेयर जंगल जल गया है। कोसी बचाओ अभियान के तहत मनरेगा से लगाए गए पौधे भी वनाग्नि में जल गए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम हवा के झोंके से आग इतनी भयानक हो गई थी रनमन के आस पास घरों तक आ पहुंची। इससे लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।