फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लक्ष्य से दोगुना हुआ निवेश, 412 करोड़ रुपये के एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Thu, 30 Nov 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में सोलर प्लांट और होटल इंडस्ट्री से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके लिए निवेशकों ने प्रशासन के साथ 412 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू के मुताबिक 90 फीसदी निवेशकों ने सोलर प्लांट स्थापित करने में और पांच प्रतिशत ने होटल उद्योग में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सुंदरपुर के एक रिजाॅर्ट में जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के निवेशकों ने भाग लिया। जिले में रोजगार के अवसर पैदा कर बेरोजगारों को इससे जोड़ने के लिए निवेशकों और प्रशासन के बीच 412 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि पहाड़ की ओर निवेशकों का बढ़ता रुझान प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करेगा। कहा कि अल्मोड़ा में निवेश से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने निवेशकों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहां पर रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा, सीडीओ आकांक्षा को कोंडे, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मीरा बोरा आदि थे। संवाद
लक्ष्य से दोगुना हुआ निवेश
अल्मोड़ा। जिले के लिए राहत की बात यह है कि लक्ष्य के सापेक्ष दोगुना निवेश हुआ है। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि इस वर्ष जिले में 200 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य तय था। अब तक दोगुने से अधिक 412 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।
विज्ञापन

अगले पांच साल में 1000 करोड़ का होगा निवेश
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि निवेशकों को पहाड़ की तरफ खींचने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पहाड़ों में उद्योग लगेंगे तो इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में वर्ष 2025 तक 1000 करोड़ का निवेश होगा जो यहां के साथ प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करेगा।
एक लाख बेरोजगारों को रोजगार का दावा
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि विभिन्न उद्योगों के जरिए पर्वतीय क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने की मुहिम है। इसमें निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले में वर्ष 2025 तक इस मुहिम के जरिये एक लाख से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें