अल्मोड़ा। हवालबाग के राममंदिर खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का जय हो गोल्ज्यू चैंपियन बना। उसने गधोली वॉरियर्स को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए गधोली वॉरियर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जय हो गोल्ज्यू की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि महेश नयाल, देवेंद्र मेहरा, विवेक मुस्युनी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। अनिल कुमार और कमल मेहता ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। नीरज मेहरा और भरत नगरकोटी ने अंपायर की भूमिका निभाई। वहां पर मनीष मेहरा, मनीष कनवाल, मयंक मेहरा, सुरेश मेहरा, सुनील मेहरा आदि थे।