फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया के रेवाड़ी में शुरू हुई पांडवलीला

विज्ञापन
चौखुटिया के रेवाड़ी में पांडवलीला के दौरान मौजूद कलाकार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में चलने वाली पांडव लीला का आयोजन बुधवार विकासखंड के रेवाड़ी ग्राम पंचायत में भी शुरू हो गया है। लीला में गढ़वाल के कुनिगाड़ व माईथान के अलावा स्थानीय कलाकार भी भागीदारी कर रहे हैं। पहले दिन पांडवलीला के साथ ही काली स्वांग भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। पांडव लीला का शुभारंभ पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

पांडवों के चरित्र, सांस्कृतिक विरासत, क्रियाकलापों व राज करने की व्यवस्था पर आधारित पांडव लीला करीब दो हफ्ते तक चलेगी। रेवाड़ी ग्राम पंचायत सहित स्थानीय महिला, पुरुष कलाकारों देर शाम प्रस्तुति देंगे। पांडव लीला पांच पांडवों के जीवन से संबंधित है। इसमें पांडव नृत्य के साथ उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर अपने रीति रिवाज के अनुसार बिताए गए उनके जीवन का सजीव चित्रण किया जाता है। पांडव नृत्य के माध्यम से पांच पांडवों व द्रोपदी की पूजा अर्चना करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। स्वर्ग जाते समय पांडव जहां-जहां से गुजरे, उन स्थानों पर विशेष रूप से पांडव लीला आयोजित होती है। इस कार्यक्रम में चमोली जनपद के टैटूडा से मुख्य वादक पहुंचते हैं जो विधि विधान के साथ ढोल दमाऊं पर पांडव लीला का मंचन कलाकारों के माध्यम से करवाते हैं।
लीला का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने पांडवों के जीवन चरित्र के बारे में बताया। मुख्य संरक्षक गजेंद्र नेगी ने बताया कि रेवाड़ी में पांडवलीला तैंतालीस साल बाद हो रही है। इस मौके पर अध्यक्ष मोहनसिंह, बीरेंद्र सिंह, भवान सिंह मेहा, गजेंद्र सिंह नेगी, श्याम सिंह कंडारी, किसनानंद, मानसिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, मदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें