अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 43.70 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर हल्द्वानी से स्मैक की खेप लेकर पहुंचा था। एक वर्ष पहले भी वह स्मैक तस्करी के आरोप में नैनीताल में गिरफ्तार हो चुका है।
बुधवार को कोतवाली पुलिस को एसओजी से जिले में स्मैक तस्करी की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दरबारी नगर कॉलोनी, एनटीडी स्थित वन विभाग के पुराने भवन के पीछे से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 43.70 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद सलीम निवासी इंदिरानगर बड़ी मस्जिद बनभूलपुरा, हल्द्वानी बताया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी हल्द्वानी से स्मैक की खेप लेकर आया था। यहां वह स्मैक की छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की फिराक में था। गिरफ्तारी टीम में एसआई बृजमोहन भट्ट, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका आदि थे।