फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध मरीजों को जांच के बाद ही जिला अस्पताल में मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए तैनात कर्मचारी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर ही जांच शुरू हो गई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक संदिग्ध मरीजों को जांच के बाद ही एंट्री दी जाएगी। यदि कोई कोरोना पॉजिटिव मिला तो उसे आइसोलेट करने के साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। डीएम के आदेशों का भी सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। पर्ची काउंटर पर संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए टीम लगाई गई है।
महिला अस्पताल में भी उमड़ी भीड़
अल्मोड़ा। बुधवार को गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड होने के चलते महिला अस्पताल में भीड़ रही। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोरोना जांच आदि के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। सर्दी और जुकाम से पीड़ित लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें