फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक करन माहरा ने किया कोठियां पंपिंग योजना का उद्घाटन

विज्ञापन
पंपिंग योजना के उद्घाटन अवसर पर विधायक माहरा का स्वागत करती ग्रामीण महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय विधायक करन माहरा ने ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती कठियां गांव में साढ़े सात लाख रुपये की विधायक निधि से बनी कोठियां पंपिंग योजना का लोकार्पण किया। ग्रामीण पिछले 10 सालों से पंपिंग योजना बनाने की मांग कर रहे थे। अब विधायक निधि से योजना बनने के बाद ग्रामीणों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधायक करन माहरा ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश की भाजपा सरकार पर विकास का पहिया जाम करने की तोहमत मढ़ी। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से वह हर गांव-गांव में निर्माण योजनाएं बनाने का कार्य कर रहे हैं।
कहा कि इस पंपिंग योजना की मांग ग्रामीण 10 वर्षों से कर रहे थे। योजना के लिए पद्मादेवी, जीवंती देवी, खिमुली देवी, स्व. नरपति देवी (सुपुत्री जैत सिंह माता भागुली देवी) आदि ने भूमि दान की गई है। बिशन टनवाल, उदय सिंह टनवाल और ग्रामीणों ने विशेष सहयोग किया। ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने संचालन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक माहरा का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल, यतीश रौतेला, बीडीसी अभिषेक बिष्ट, खुशाल मेहरा, पूर्व बीडीसी पूरन मेहरा, बाघ सिंह मेहरा, मोहन सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें