फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर में 102 शिकायतें हुई दर्ज

विज्ञापन
बहुउद्देशीय शिविर में जनता को संबोधित करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना ब्लॉक के जीआईसी बाड़ेछीना में शनिवार को जन समस्याओं के निस्तारण के लिए बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठे और 102 शिकयतें और समस्याएं दर्ज कराई गईं। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवाया।
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि सरकार जनता के द्वार के अनुरूप बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया है। लोगों की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें। शिविर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, राजस्व, सिंचाई, खाद्यान्न, उद्यान, पेयजल समेत अन्य विभागों की समस्याएं दर्ज की गईं। इस मौके पर बमन-तिलाड़ी मोटरमार्ग दुरुस्त करने, जोग्युडा में अश्वमार्ग, बाड़ेछीना-सुपई मोटरमार्ग मरम्मत समेत तमाम समस्याएं उठीं। इसके अलावा ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि, राशन समय पर नहीं मिलने, राशन कार्ड ऑनलाइन करने में आ रहीं दिक्कतें समेत अन्य समस्याएं भी रखीं। शिविर का संचालन उप जिलाधिकारी गौरव पांडे ने किया। यहां मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें