फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खोल दे माता खोल भवानी, धरम किवाड़...

Fri, 12 Apr 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत के जैनोली में आयोजित कौतिक में छोलिया नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के जैनोली में आयोजित चैतव कौतिक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों के साथ ही छोलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रमों का आनंद लेने बढ़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

जैनोली में तीन दिनी चैतव कौतिक का रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक मंच अल्मोड़ा के कलाकारों की तरफ से छोलिया नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुआ। कलाकारों ने खोल दे माता खोल भवानी, धरम किवाड़, मोहना तेरी बांसुरी बाजी की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। जैनोली, चमोली, उपराडी़, ज्योग्याडी, पिलखोली, सरोली, शिलंगी आदि गांवों की महिलाओं ने झोड़ा-चांचरी गायन कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।
देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा, इनका आनंद लेने के लिए बढ़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष कृपाल राम आर्या ने पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का सहयोग के लिए आभार जताया। वहां पर हरक सिंह मेहरा, पान सिंह फर्त्याल, खुशाल सिंह बिष्ट, जोधा सिंह बिष्ट, डूंगर सिंह बिष्ट, प्रभारी तहसीलदार हेमंत मेहरा, जिपं सदस्य सुरेंद्र फर्त्याल, बीडीसी सदस्य त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, प्रधान जैनोली उषा मेहरा, मेला संयोजक मदन नेगी आदि थे।
विज्ञापन

जमकर हुई खरीदारी
रानीखेत। जैनोली कौतिक में स्थानीय और बाहरी व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई हैं। लोगों ने यहां पहुंचकर जमकर खरीदारी की। मिठाई, जलेबी के साथ कपड़े और अन्य सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। अच्छा कारोबार होने से व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें