फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भयमुक्त होकर करें मतदान, पुलिस आपके साथ

Fri, 12 Apr 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा के नेतृत्व में नगर के नरसिंह बाड़ी, नियाजगंज, धारानौला, गोपालधारा, एलआर शाह रोड, शिखर तिराहा, केमू स्टेशन, चौघानपाटा सहित अन्य हिस्सों में निकले फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान में भागीदारी निभानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें