फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं में प्राप्त राशि दिसंबर तक करें शत प्रतिशत व्यय

विज्ञापन
विकास भवन अल्मोड़ा में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम वंदना सिंह। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने विकास भवन सभागार में बैठक लेकर जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित और वाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने विभागों को विभिन्न योजनाओं में प्राप्त राशि को दिसंबर तक शत प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए। कहा कि जिला योजना के अंतर्गत जिन मदों में पूरी राशि प्राप्त हो चुकी है उसको शीघ्र व्यय करें।
डीएम ने बताया कि जिला योजना का 53 प्रतिशत का व्यय विभागों ने कर लिया है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मुख्य योजनाओं में लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों की सूची तैयार कर लें।
विज्ञापन

कम प्रगति वाले विभागों को कार्यों में प्रगति लाएं। कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग से लाभान्वित होने वाले प्रगतिशील किसानों की सूची तैयार कर उन्हें देश के अच्छे संस्थानों से प्रशिक्षण और भ्रमण कराएं, ताकि वह लौटकर मास्टर ट्रेनर के रूप में अन्य किसानों को भी लाभ पहुंचाएं।
उन्होंने लोनिवि और पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों को जिले में सड़क विहीन गांवों और तोकों की सूची बनाने के निर्देश दिए।
साथ ही सभी अधिकारियों को योजनाओं में जल्द से जल्द निविदा आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा। बैठक में सीडीओ नवनीत पांडे, डीडीओ केके पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें