फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने शुरू किया दन्या में वन पंचायत क्षेत्र का सीमांकन

विज्ञापन
दन्या के मुनौली वन पंचायत भूमि पर सीमांकन के दौरान एक मकान की पैमाइश करती प्रशासन की टीम। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के दन्या स्थित मुनौली वन पंचायत भूमि पर किए गए अतिक्रमण के मामले में शुक्रवार से प्रशासन ने वन पंचायत क्षेत्र में सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया है। भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने 18 लोगों को नोटिस जारी कर 23 जून तक उन्हें अपने प्रपत्र जमा करने के निर्देश दिए थे। जिसकी समयावधि समाप्त होने पर प्रशासन ने सीमांकन कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ हाईवे से लगे मुनौली वन पंचायत भूमि में कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने का मामला उजागर हुआ था। कुछ दिन पूर्व मामले की शिकायत कुमाऊं आयुक्त से भी की गई थी। आयुक्त ने स्थानीय प्रशासन को जांच के निर्देश दिए। हरकत में आए तहसील प्रशासन ने मौका मुआयना कर 18 लोगों को नोटिस जारी किए थे। बताया जा रहा है कि उक्त भूमि पर 15 साल से अधिक समय से अतिक्रमण किया गया है। नोटिस जारी करने के बाद तहसील प्रशासन ने सभी 18 लोगों को 23 जून तक अपनी भूमि और संपत्ति संबंधी प्रपत्र जमा करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार 24 जून से तहसील प्रशासन, वन विभाग और वन पंचायत की संयुक्त टीम ने वन पंचायत भूमि का सीमांकन कार्य शुरू किया। सीमांकन और पैमाइश के लिए डीएम ने एक कमेेटी गठित की गई थी। कमेटी में राजस्व विभाग, वन विभाग और वन पंचायत के सदस्य शामिल हैं। तहसीलदार बरखा जलाल के निर्देशन में टीम की ओर से सीमांकन कार्य किया जा रहा है। तहसीलदार ने बताया कि पैमाइश के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। पूरी पैमाइश और जांच के बाद अगर अवैध कब्जे की बात सही निकलती है तो कब्जा करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सीमांकन करने के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें