फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। 22 जून को ग्राम ज्यूला थाना सोमेश्वर निवासी सौरभ सिंह ने पुलिस को कोसी रानीखेत तिराहे से उसकी बाइक चोरी होने की तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन

मामले के खुुलासे के लिए सीओ विमल प्रसाद ने सोमेश्वर थाना प्रभारी अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने कोसी, दौलाघट, रानीखेत और पातलीबगड़ आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पातलीबड़ ममड़छीना क्षेत्र के एक सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को कुछ सुराग मिले। पुलिस ने 23 जून को चुराड़ी बैंड के पास से कमल भट्ट को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें