फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माही की सादगी: बच्चों के बीच बच्चे बने धोनी, किसी की डिमांड को ना न कर पाए, जीत लिया सभी का दिल

Fri, 17 Nov 2023 05:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को नाटाडोल से वापस पहाड़पानी, शहरफाटक होते हुए नैनीताल की ओर लौट गए। धोनी ने वापस लौटते समय पहाड़पानी-शहरफाटक मार्ग में शैमगड़ में स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को नाटाडोल से वापस पहाड़पानी, शहरफाटक होते हुए नैनीताल की ओर लौट गए। धोनी ने वापस लौटते समय पहाड़पानी-शहरफाटक मार्ग में शैमगड़ में स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों से मुलाकात की। धोनी को अपने बीच पाकर सभी ने फोटो खिंचवाने के साथ ओटोग्राफ लिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के दुकानदार सुरेश जोशी, रमेश मेलकानी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ वापस लौटते समय स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि धोनी को अपने बीच पाकर लोग बेहद खुश हुए।
 

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी का सिग्नेचर - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि धोनी ने सभी के साथ फोटो खिंचने के साथ लोगों से उनका हालचाल भी जाना। धोनी ने नाटाडोल में परिवार और दोस्तों के साथ तीन रात गुजारी। स्थानीय लोगों के अनुसार, धोनी को पहाड़ का खाना और क्षेत्र का वातावरण बेहद पसंद आया।

समाजसेवी रमेश मेलकानी ने बताया कि धोनी के आने से क्षेत्र को नई पहचान मिली है। लेकिन शैमगड़ से नाटाडोल को जाने वाली चार किमी लिंक रोड की हालत खराब होने से उनके वाहनों को आवाजाही करने में परेशानी उठानी पड़ी। धोनी के साथ फोटो खिंचवाने के साथ ओटोग्राफ लेने वाले ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। लोगों से मिलने के बाद धोनी वापस नैनीताल की ओर चले गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें