फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी और पंकज ने जीती खेलकूद की चैंपियनशिप

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में खेलकूद प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित करते अति - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में वार्षिक खेलकूद समारोह सत्र शुरू हो गया है। सौ मीटर, दो सौ मीटर दौड़ के अलावा चक्का फैंक, भाला फेंक सहित तमाम प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में छात्र लक्ष्मी गोस्वामी और बालक वर्ग में पंकज कुमार ने चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पाठक ने किया। विशिष्ट अतिथि जीआईसी की प्रधानाचार्य सीता राणा थीं। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्याम बचन ने कहा कि खेलों से ही शरीर का विकास होता है। संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ प्रकाश चंद्र जांगी ने किया। वहां पर डॉ नेहा सिंह, डॉ मंजरी जोशी, डॉ सीमा प्रिया, कमल बनकोटी, हेमंत मनराल, रमेश राम, विनोद रतन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें