फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी केमू की बस, रामनगर से पिथौरागढ़ जा रही थी गाड़ी; 20 यात्री सुरक्षित

Thu, 04 Jul 2024 01:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के भतरौंजखान-मोहान सड़क पर रामनगर से पिथौरागढ़ जा रही केमू की बस का ब्रेक फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी केमू की बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा के भतरौंजखान-मोहान सड़क पर रामनगर से पिथौरागढ़ जा रही केमू की बस का ब्रेक फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। संयोग से इसमें सवार 20 यात्रियों की जान बच गई।

केमू की एक बस रामनगर से 20 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। भतरौंजखान-मोहान सड़क पर डभरा सौराल के पास अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया और चालक पूरी तरह नियंत्रण खो बैठा। ब्रेक न लगने से बस अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार दौड़ने लगी। बस में सवार यात्रियों को जब ब्रेक फेल होने की जानकारी मिली तो उनमें चीख-पुकार मच गई। संयोग से तेज रफ्तार बस सड़क पर ही पलट गई। सूचना पर केमू प्रबंधन ने मौके पर दूसरी बस भेजी और यात्री गंतव्य को रवाना हुए। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: निलंबित एसएचओ पर केस दर्ज, युवती से फोन पर अश्लील बात करने का ऑडियो हुआ था वायरल; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


जिले की सड़कों पर दौड़ती हैं 45 केमू बस
जिले की सड़कों पर हर रोज 45 केमू बस दौड़ती हैं। इनमें चार हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। अधिकांश केमू बस पुरानी हो चुकी हैं। हालांकि केमू प्रबंधन सभी बसों को नई बताकर इस घटना पर पर्दा डाल रहा है।

बस का ब्रेक फेल हो गया था। बस सड़क पर ही पलट गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। दूसरी बस भेजकर यात्रियों को गंतव्य को भेजा गया। सभी बस नई हैं। यह तकनीकी खराबी थी।

विज्ञापन

-बीबी चंदोला, सुपरवाईजर, केमू प्रबंधन, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें