फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: जैगन नदी में पैदल पुल की मरम्मत को पहुंची टीम

विज्ञापन
जैगन नदी में बने पुल कर मरम्मत करते श्रमिक और अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। जैगन नदी में बने पैदल पुल का मुआयना करने सोमवार को विभागीय टीम पहुंच गई है। पूरा दिन पुल की मरम्मत की गई। जल्द पुल से आवाजाही सुचारु होने की उम्मीद है। अमर उजाला के 24 अक्तूबर के अंक में पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। खबर छपने के बाद सोमवार को विभागीय टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

नौगांव ग्राम सभा के कुनखेत में वर्ष 2010 में बना पैदल पुल काफी दिनों से जर्जर हालत में है। बीते दिनों हुए भीषण बारिश में पुल के एक तरफ के पिलर की दीवार जैगन नदी में बह गई थी। पुल अब ऊपर लगी लोहे की तारों पर ही अटका हुआ है। पुल से आवाजाही बंद हो गई है। पुल से तल्ला रीठागाड़, मल्ला रीठागाड़ के दर्जनों गांवों से आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें