फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
एसएसजे परिसर में बॉक्सिंग के विजेता खिलाड़ी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के क्रीड़ा विभाग में शनिवार को अंतर महाविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन महिला और पुरुषों की बॉक्सिंग हुई। 51-54 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ के गगन गिरी तो 54 से 57 भार वर्ग में बागेश्वर के तनुज कुमार विजयी रहे।
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में 57 से 60 भार वर्ग में पिथौरागढ़ के करण कोहली, 50-52 भार वर्ग में पिथौरागढ़ की ही मोनिका और नेहा विजेता रहीं। इससे पहले मुख्य अतिथि और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं, विवि के क्रीड़ा प्रभारी एवं प्रतियोगिता के संयोजक लियाकत अली ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार बॉक्सिंग प्रतियोगिता होना हमारे लिए गर्व का क्षण है। वहां पर वहां पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रुबीना अमान प्रो. केसी जोशी, डॉ. संजीव आर्या, डॉ. ललित जोशी, प्रेम सिंह, ईश्वर सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, भुवन विद्यार्थी, प्रो. पंकज उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें