जीआईसी बग्वालीपोखर में एसएमसी प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मौजूद शिक्षक।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा )। संकुल बग्वालीपोखर में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का त्रिस्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। नोडल अधिकारी जीआईसी बग्वालीपोखर डॉ. पूरन चंद्र ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों को बच्चों के बीच साझा करने का आह्वान किया। 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चले प्रशिक्षण में कुल 82 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। संदर्भदाता के रूप में पूजा गोस्वामी, रेखा नेगी ने शिक्षा में एसएमसी की भूमिका पर प्रकाश डाला। संचालन कमल किशोर ने किया। वहां पर जीआईसी बग्वालीपोखर की प्रधानाचार्या टीना पांगती, कल्पना आर्या, दया नेगी, संध्या आर्या आदि थीं।