फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में समय पर पूरे हों मेडिकल कॉलेज के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने सोमवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एलओपी के लिए किए जाने वाले कार्यों को निश्चित समय में पूरा करने की बात कही, जिससे एनएमसी के निरीक्षण में समस्या न आए। मेडिकल कालेज में सीवर लाइन और मोटर मार्ग को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज, कलक्ट्रेट और विकास भवन को जाने वाले मोटरमार्ग का प्रस्ताव तैयार करें जिससे आने वाले समय में मोटरमार्ग को लोगों के आवागमन के लिए सुचारु किया जा सके। इस दौरान डीएम ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए यूपीआरएनएन और सीएनडीएस कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि एनएमसी के निरीक्षण से पूर्व प्रथम एलओपी के कार्यों को पूरा कर लें। उन्होंने निर्माणाधीन नए ऑक्सीजन प्लांट के कार्यों को 15 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आईसीयू कक्षों को जल्द से जल्द संचालित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि डीएम की ओर से पूर्व में दिए गए निर्देशों के तहत मोटरमार्ग निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, एक सप्ताह में सीवर लाइन का भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे के अलावा मेडिकल कालेज, स्वास्थ्य विभाग व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें