फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉप 26 से लौटे स्निग्धा और जन्मेजय को किया सम्मानित

विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर पालिका में हुए सम्मान कार्यक्रम में स्निग्धा और जन्मेजय को सम्मानित करते पालिकाध्? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (कॉप 26) में प्रतिभाग करने के लिए स्निग्धा तिवारी और जन्मेजय तिवारी को सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद की ओर से पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अंगवस्त्र, स्वामी विवेकानंद साहित्य भेंट किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रो. जेएस रावत ने कहा कि आज सरकारी नीतियों और जनसामान्य की लापरवाही से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। इसका प्रभाव पूरे देश और विश्व में फैल रहा है। उन्होंने बताया कि कोसी का जल स्तर आज से 20 साल पूर्व के मुकाबले काफी कम रह गया है। इसके लिए एक प्राधिकरण बना कर काम करना होगा। तभी कोसी उसके सहायक जल स्रोत पुनर्जीवित हो सकेंगे।
स्निग्धा और जन्मेजय ने अपने अनुभव साझा किए। बताया कि सम्मेलन में भावी योजनाएं बनाने पर चर्चा हुई। उन्होंने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ उत्तराखंड में आने वाली दैवी आपदाओं पर भी चर्चा की। कहा कि ऐसे सम्मेलन में भाषा बाधक नहीं बनती है। विचारों का आदान-प्रदान ही महत्वपूर्ण होता है। भारत सरकार को युवाओं का सरकारी डेलीगेशन भी इस प्रकार के सम्मेलन में भेजना चाहिए।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि इन दोनों भाई-बहनों ने सम्मेलन में भाग लेकर अल्मोड़ा का गौरव बढ़ाया है। अध्यक्षता करते हुए पद्मश्री डॉ. ललित पांडे ने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ही विकास होना चाहिए। नगर के व्यवसायी संजीव अग्रवाल टीटू ने भी दोनों को स्मृति चिह्न दिया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी विचार रखे। मीता उपाध्याय ने संचालन किया। कार्यक्रम में आशा रावत, अशोक पांडे, दीपा साह, तरन्नुम बी, आनंदी वर्मा, भारती पांडे, गोविंद लाल वर्मा, अमीनुर्रहमान, दीपांशु पांडे, जगत रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें