फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर- बद्रीनाथ मोटर मार्ग पर जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
भिकियासैंण में भूमिया मंदिर मोड़ पर लगा जाम। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत में स्थायी पार्किंग न होने से रामनगर-बदरीनाथ मुख्य मोटर मार्ग के भूमिया मंदिर मोड़ पर बृहस्पतिवार को जाम लगा। जाम लगने से राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ पर्यटन सीजन शुरू होते ही वाहनों की आवाजाही में इजाफा हुआ है वहीं दूसरी ओर ब्लॉक मुख्यालय से लेकर तहसील चौराहे तक मुख्य मार्ग पर खड़े आड़े-तिरछे वाहनों की वजह से रोजाना जाम की समस्या पैदा हो रही है। बृहस्पतिवार सुबह सवा दस बजे भूमिया मंदिर मोड़ पर लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए चौकी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें