अल्मोड़ा। जिले के रौन गांव में एक नव विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। राजस्व पुलिस ने श को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। मामले में बृहस्पतिवार देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
कोमल उर्फ कमला बिष्ट (24) का विवाह छह महीने पूर्व अल्मोड़ा तहसील के खूट, ग्राम रौन निवासी किशन सिंह के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ था। बुधवार की देर रात कोमल ने आत्मघाती कदम उठा लिया लेकिन रात में परिजनों को इसकी भनक नहीं लगी। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने कोमल के कमरे में जाकर उसे आवाज दी तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इससे परिजन अनहोनी की आशंका के चलते परेशान हो गए। दरवाजा तोड़ कर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। कोमल फांसी के फंदे में लटकी थी। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। संवाद
इस मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट हो सकेगा।
-बालम सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार अल्मोड़ा।