फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचना के ग्राम प्रधान पर जान लेवा हमले से घायल

विज्ञापन
गरुड़ के पचना के घायल ग्राम प्रधान - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम प्रधान संगठन के जिला संरक्षक और पचना के प्रधान प्रकाश कोहली का आरोप है कि गांव के एक परिवार के तीन सदस्यों उन पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान ने एलान किया है कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे थाना परिसर में भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

घायल ग्राम प्रधान को परिजन उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ ले गये। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रधान से छुट्टी दे दी है। एसडीएम गरुड़ को दी तहरीर में पचना के प्रधान प्रकाश कोहली ने कहा है कि वे अपने घर के पास कूड़ा जला रहे थे। गांव के एक व्यक्ति और उसके परिजनों ने मुझ पर लाठी डंडों से हमला कर मुुझे घायल कर दिया। ग्राम प्रधान ने कहा है कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह तहसील मुख्यालय में भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। एसडीएम राजकुमार पांडे ने बताया कि तहरीर थानाध्यक्ष बैजनाथ को कार्रवाई करने को भेज दी है। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि पुुलिस मामले विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें