अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के पूर्व छात्रसंघ उपसचिव गोकुल सिंह खनी ने बुधवार को समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। पार्टी में शामिल होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा विधानसभा प्रत्याशी अमित जोशी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने प्रमोद बचखेती, विक्रम बिष्ट, कमल मेहता, संदीप रावत, राहुल रावत, कमल नेगी, धीरज असवाल, सुनील सिंह, गोकुल चिलवाल, अभिषेक, ऋषभ आदि को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी ने कहा कि युवाओं समेत जनता का झुकाव पार्टी की ओर है।