तस्करों की गिरफ्तारी नहीं होने पर होगा आंदोलन
मामले को लेकर कई संगठनों ने डीएम को पत्र भेजकर इसमें लिप्त लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा। वहां पर गिरीश भट्ट, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संदीप बधानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौनी राम सिंह रावत, सतीश नैनवाल, सुरेश चंद्र, जगत सिंह, जगदीश पडलिया, हरीश रावत, महेंद्र गिरि, रवींद्र सिंह थे।
पहाड़ में गोवंश ही हत्या और गोमांस की तस्करी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसा करने वाले दोषियों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए। पूरे क्षेत्र को सील कर फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए। -करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।
मोहनरी के पास खाई में गोवंश के कुछ अंग मिले हैं, इनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। टीम आसपास के सीसीटीवी को खंगालने के साथ पूछताछ में जुटी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा।