फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: जंगल में मिले गोवंश के कटे हुए चार सिर, सड़क से नीचे खाई की ओर फेंके गए थे; SSP के निर्देश पर केस दर्ज

Sat, 04 May 2024 04:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के मोहनरी के जंगल में गो हत्या का मामला सामने आया है। यहां रिची सड़क के नीचे खाई में गोवंश के कटे हुए चार सिर और अन्य क्षत-विक्षत अंग बरामद हुए हैं। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले की जांच के लिए एसओजी गठित की है।
 
विज्ञापन
जंगल में मिले गोवंश के कटे हुए चार सिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के मोहनरी के जंगल में गो हत्या का मामला सामने आया है। यहां रिची सड़क के नीचे खाई में गोवंश के कटे हुए चार सिर और अन्य क्षत-विक्षत अंग बरामद हुए हैं। गो तस्करों के गो मांस काटकर ले जाने की आशंका जताई जा रही है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले की जांच के लिए एसओजी गठित की है।

विज्ञापन


मोहनरी के पास रिची सड़क पर कुछ लोगों ने शुक्रवार सुबह खून बिखरा देखा। जब उन्होंने खाई में उतरकर देखा तो वहां गोवंश के सिर, पैर, आंत सहित अन्य अंग दिखाई दिए। रिची के प्रधान मनोज पडलिया और मोहनरी के सुरेश आर्या के अनुसार खाई में गोवंश के चार सिर, पैर व अन्य क्षत-विक्षत अंग मिले हैं। 


ये पढ़ें- Almora Forest Fire: जंगल की आग में झुलसे दो और श्रमिकों ने दम तोड़ा, एक की पहले ही जा चुकी है जान; केस दर्ज

विज्ञापन


उन्होंने सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। भिकियासैंण के एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के निर्देश पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। गोवंश के अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भिकियासैंण ले जाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, केदार बदरी गोरक्षाअंतरराष्ट्रीय परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कमल बिष्ट, उपाध्यक्ष विमला रावत, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती  सहित अन्य संगठन के लोगों ने उच्च स्तरीय जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

घटना ने देवभूमि को कलंकित किया है। यह जघन्य अपराध है। पुलिस और प्रशासन को गो मांस की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। - डॉ. प्रमोद नैनवाल, विधायक रानीखेत।

विज्ञापन

तस्करों की गिरफ्तारी नहीं होने पर होगा आंदोलन
मामले को लेकर कई संगठनों ने डीएम को पत्र भेजकर इसमें लिप्त लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा। वहां पर गिरीश भट्ट, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संदीप बधानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौनी राम सिंह रावत, सतीश नैनवाल, सुरेश चंद्र, जगत सिंह, जगदीश पडलिया, हरीश रावत, महेंद्र गिरि, रवींद्र सिंह थे। 

पहाड़ में गोवंश ही हत्या और गोमांस की तस्करी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसा करने वाले दोषियों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए। पूरे क्षेत्र को सील कर फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए। -करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।
 
मोहनरी के पास खाई में गोवंश के कुछ अंग मिले हैं, इनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। टीम आसपास के सीसीटीवी को खंगालने के साथ पूछताछ में जुटी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें