फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे में लहलहाएगी फसल, किसान होंगे समृद्ध

Tue, 26 Sep 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
स्याल्दे में कैहड़गांव सिंचाई लिफ्ट योजना का लोकार्पण करते विधायक महेश जीना। संवाद
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे के कैहड़गांव त्रिमुखेश्वर महादेव मंदिर में विधायक महेश जीना ने कैहड़गांव सिंचाई लिफ्ट योजना का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 2.12 करोड़ की इस योजना से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगे।
विज्ञापन

विधायक जीना ने कहा कि इस योजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। कहा कि वह और उनकी सरकार क्षेत्र के किसानों की परेशानी का समाधान करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
लघु डाल खंड अल्मोड़ा के एई टोनी सिंह ने बताया कि योजना के तहत विनोद नदी से 800 मीटर ऊंचाई पर पानी लिफ्ट किया जाएगा। यहां से 4000 मीटर लंबी पाइप लाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्य संतोष जोशी, मोहन चंद्र तिवारी, नारायण गिरी, भूपाल गिरी, सुरेन्द्र सिंह घुघत्याल, ईई रितिका पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें