फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जयंती पर कुमाऊं के अंतिम राजा आनंद सिंह को किया याद

Mon, 25 Sep 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कुमाऊं के अंतिम राजा चंद शासक आनंद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राज पुरोहित नागेश चंद्र प
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं के अंतिम राजा चंद शासक राजा आनंद सिंह देव की 137वीं जयंती जगदंबा दरबार ड्योड़ीपोखर में मनाई गई। राज पुरोहित नागेश चंद्र पंत ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


राज पुरोहित नागेश चंद्र पंत ने कहा कि राजा आनंद सिंह समाज सेवी, सर्वधर्म प्रेमी, मां जगदंबा के उपासक थे। वह 1921- 23 तक कुमाऊं के एमएलसी रहे। उन्होंने कुमाऊं रेजीमेंट (सेना) की स्थापना की। किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए भी काम किया।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए उस दौर में पौधरोपण कार्यक्रम भी चलाया था। 25 मार्च 1938 में वह पंचतत्व में विलीन हो गए।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नरेंद्र चंद्र सिंह, हरीश पंत, दिनेश पंत, चंद्रेश पंत, आदित्य पंत, हेमा पंत, विजया पंत, ज्योत्सना पंत, कल्पलता पंत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें