फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी भक्त तमारा का शव पंचतत्व में विलीन 

Fri, 29 Sep 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैड़ाखान बाबा की 74 वर्षीय विदेशी महिला भक्त तमारा (हिंदू नाम राम प्यारी) का शव शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। देर शाम यहां मुक्तिधाम में हैड़ाखान ट्रस्ट की तरफ से तमारा का हिंदू परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व दूतावास की तरफ से पोस्टमार्टम नहीं करने के आदेशों के बाद पुलिस ने पंचनामा के बाद शव हैड़ाखंडी समाज के लोगों को सौंप दिया था। बताया गया है कि परिजनों ने भी पोस्टमार्टम नहीं करने की अपील की थी। 
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पूर्व रात में भजन-कीर्तनों के दौरान तमारा नृत्य करते वक्त अचानक गिर गई थीं। उन्हें यहां राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, परिजनों की अपील और दूतावास के निर्देश के बाद तमारा का शव हैड़ाखंडी समाज को सौंप दिया गया। कोतवाल एससी जोशी ने बताया कि दूतावास की तरफ से अस्थि कलश एंड्रोइड नाम की विदेशी श्रद्धालु को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें